फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एयरपोर्ट जल्द बनने से विकास को मिलेगी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। यहां बनने वाले हवाई अड्डे के लिए बजट में की गई घोषणा से निर्माण में तेजी आएगी। जल्द ही हवाई सुविधा शुरू होने से विकास को नई उड़ान मिलेगी। जहां बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों के आने का मार्ग खुलेगा, वहीं कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
बृहस्पतिवार को विधानसभा में पेश बजट में एयरपोर्ट की सौगात मिल गई है। इसके बनने से जनपद का नाम देश के गिने चुने शहरों में शुमार हो जाएगा। इससे उद्यमियों को बड़े बाजारों से जुड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन

प्रदेश में चार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं। जेवर एयरपोर्ट के शीघ्र ही संचालित होने से पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हो जाएंगे। घरेलू उड़ानों पर भी सरकार कार्य कर रही है। जनपद में बनने वाले एयरपोर्ट की स्थापना भी इसी दिशा में कदम माना जा रहा है। इससे घरेलू उत्पादन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। जनपद रेल व सड़क के बाद हवाई यातायात से भी जुड़ जाएगा।

पर्यटन स्थलों पर आ सकेंगे विदेशी सैलानी
एयरपोर्ट स्थापित होने से यहां विदेशी सैलानियों का आवागमन बढ़ेगा। इससे पर्यटन स्थलों का विकास होगा। हवाई यातायात से जुड़ने के बाद यहां सैलानियों के आवागमन से होटल व्यवसाय व अन्य छोटे-बड़े व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


मालवाहक एयरपोर्ट बनने से अलग होगी पहचान
बल्क ड्रग फार्मा पार्क बनने से यहां मालवाहक एयरपोर्ट की स्थापना की जा रही है। ड्रग पार्क में ड्राई पोर्ट प्रस्तावित है। इसके चलते यहां फार्मा पार्क का कच्चा माल विदेशों से आ सकेगा। यह देश के गिने चुने एयरपोर्ट में शामिल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें