फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बंदी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे बंदी पप्पू (35) की शुक्रवार की दोपहर हालत बिगड़ गई। उसे जेल से जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका इलाज करने के बाद इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कर दिया था। इस दौरान बंदी की सुरक्षा में आए कारागार पुलिसकर्मी लापरवाह दिखाई दिए। इस बीच बंदी की हालत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर मीडियाकर्मी अस्पताल पहुंचे। यहां कारागार पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर दिखी। पत्रकारों ने कवरेज का प्रयास किया तो कारागार पुलिसकर्मी भड़क गए और पत्रकारों से अभद्रता की। जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने बताया कि बंदी पप्पू को पथरी का दर्द होने के चलते जिला अस्पताल सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में भेजा गया था। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। बंदी की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कारागार पुलिसकर्मी तैनात है। बंदी आजीवन कारावास में जेल में निरुद्ध चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें