फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राजनैतिक चर्चा के दौरान सपा कार्यकर्ता ने युवक को पीटा, दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राजनैतिक चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित भाजपा को गाली देने का विरोध करने पर सपा कार्यकर्ता ने युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला तालाबपुरा निवासी नरेंद्र कुमार जैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे वह कुछ लोगों के साथ कटरा बाजार में बैठा हुआ था। इसी दौरान समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता अभय जैन निवासी बैंक कॉलोनी चांदमारी आया और राजनैतिक चर्चा के बीच वह प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के साथ भाजपा को गाली देने लगा। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी के साथ उसका एक साथी भी था। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। यह घटना वहां मौजूद सराफ एसोसिएशन के अध्यक्ष के कैमरे में रिकार्ड है। पीड़ित ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें