फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रसोइयों के बच्चों की पढ़ाई का जुटाया जा रहा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के बच्चे विद्यालय में पढ़ते हैं या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक सूची तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जनपद में 1357 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, इनमें करीब 1.30 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को मेन्यू के अनुसार विद्यालय में ही खाना बनाकर दिया जाता है। इसके लिए विद्यालयों में मानदेय पर करीब 3900 रसोइया कार्यरत हैं। इन रसोइयों के बच्चे विद्यालय में पढ़ते हैं या नहीं, अब शिक्षा विभाग इसकी जानकारी जुटा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक रसोईया चयन करने में यह व्यवस्था है कि उनके बच्चे विद्यालय में अध्ययनरत होने चाहिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से रसोइयों के बच्चों के विद्यालय में अध्ययनरत होने की सूची और प्रमाण पत्र मांगा है। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि पत्र लिखकर सूची और प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें