फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्थगन के बावजूद अधिवक्ता की जमीन पर दबंग कर रहे है अवैध निर्माण

Sat, 08 Jul 2023 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। ग्राम बम्होरीसर निवासी अधिवक्ता बाबूलाल नरवरिया की जमीन पर दबंगों द्वारा हो रहे अवैध निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में अधिवक्ता बाबूलाल ने अवगत कराया है कि उनकी ग्राम बम्होरीसर में कृषि भूमि है। जिस पर विपक्षी गण टपरा डाल कर अवैध निर्माण करने पर आमादा है। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा है। विपक्षी जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। जिससे वह काफी भयभीत है।
जिसके विरोध में शुक्रवार को तहसील बार संघ के तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर गैर कानूनी तरीके से नियम विरूद्व हो रहे निर्माण को रुकवाने एवं अधिवक्ता एवं उनके परिजनों की जान माल की सुरक्षा की मांग की है। जिस पर पुलिस ने तत्काल कस्बा प्रभारी बाली सिंह भदौरिया को मौके पर भेजा। इस मौके पर अध्यक्ष जहेंद्र सिंह परमार, मंत्री कृपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष रूप सिंह बुंदेला, पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष धनीराम रजक, दिनेश शर्मा, रामगोपाल झां, रक्षपाल सिंह बुंदेला, हरीराम श्रीवास, राघवेंद्र, मनोज गुरुदेव, जहान सिंह, तोपान सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें