फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब नाजिर को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 03 Jun 2015 01:48 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अपर जिलाधिकारी ने थाना नाराहट, थाना मदनपुर और महरौनी तहसील का निरीक्षण किया। थाना मदनपुर में कंप्यूटर थानेदार के आवास में रखा मिला। इस दौरान तहसील परिसर में गंदगी पाई गई, जिससे नायब नाजिर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। उन्होंने थानेदारों को निर्देश दिए कि महत्वपूर्ण पर्वों पर संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें तथा महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन



अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी ने थाना नाराहट का निरीक्षण। इस दौरान एसआई रामऔतार सिंह एवं अन्य स्टाफ  मौजूद मिला। थानाध्यक्ष रामसहाय सिंह रिमांड पर कोर्ट गये हुए थे। यहां पर बीएसएनएल से नेटवर्क की समस्या तथा बिजली कम आने के कारण कार्य में व्यवधान उत्पन्न होने की बात कही गई। साथ ही थाने में सोलर लाइट की आवश्यकता बताई गई। एडीएम ने लंबित प्रकरणों को समय से निस्तारित कराने के निर्देश दिए।

 थाना मदनपुर के निरीक्षण के दौरान थाने पर थानाध्यक्ष बालक सिंह समेत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। लेकिन, थाने को उपलब्ध कराया गया कंप्यूटर थानाध्यक्ष आवास में रखा मिला। इस पर कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोस्टेट मशीन आदि उपकरण थाने पर मंगवाए गए। थाने में ऐसा कोई आरक्षी या आपरेटर नहीं था, जो कंप्यूटर चलाना जानता हो। एडीएम ने थाने के नए भवन निर्माण कार्य का अवलोकन करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। थाने पर पेयजल व विद्यतुत व्यवस्था देखी गई। थानाध्यक्ष को तहसील दिवस एवं समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने तहसील महरौनी का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार सतीश कुमार, नायब तहसीलदार आनंद कुमार नायक एवं तहसील स्टाफ  मौजूद रहा। तहसीलदार चैंबर में गंदगी पाई गई। कूलर लगा था, लेकिन वह खराब था। नायब नाजिर को स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया, परंतु वह जवाब नहीं दे सके। तहसील की साफ- सफाई की जिम्मेदारी नायब नाजिर की है। ऐसे में एडीएम ने उनकी उदासीनता पाई और प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील दिवस के आवेदन पत्रों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।


न्यायालयों में पोर्टल पर अपलोड वाद की स्थिति चेक की, जिसमें तहसीलदार महरौनी के निस्तारित 4,644 वाद के सापेक्ष 4,647 वाद अपलोेड पाए गए। अर्थात 03 वाद अधिक अपलोड होने की स्थिति को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें