फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, कार्यक्रम में शामिल होने के बाद करेंगे प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 29 अक्तूबर को जनपद के दौरे पर आ रहे हैं। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का जनपद दौरा तय हो गया है। डिप्टी सीएम के जनपद दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल बढ़ गई है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सभी तैयारियां पूर्ण करने को निर्देशित किया है। इसके साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के जनपद स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर तैयारियों में जुट गए है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 29 अक्तूबर की सुबह 11.05 बजे हेलीकाप्टर से कस्बा नाराहट क्षेत्र में स्थित शंकर मंदिर बरगौरा के पास बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह 11.15 मिनट पर शंकर मंदिर बरगौरा पर आयोजित लवकुश जन्मोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। 11.55 बजे गोवंश आश्रय स्थल अमझरा का निरीक्षण करने के बाद अमझरा हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। दोपहर 12.25 बजे वह यहां से प्रस्थान कर बरगौरा हेलीपैड पर 12.35 बजे पहुंचेंगे। 12.55 बजे उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन स्थिल हेलीपैड पर उतरेगा। 1.05 बजे पर वह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। 1.55 मिनट पर कलक्ट्रेट सभागार में पहुंचेंगे। जहां पर वह कोविड प्रभावित परिवारों के बच्चों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद मेें संचालित विकास योजनाओं सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। 3.50 बजे वह देवगढ़ जैन मंदिर पहुंचेंगे यहां पर वह दर्शन व पूजन करने के बाद शाम पांच बजे वह शहर में स्थित पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें