फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नकली खाद की शिकायत पर विभागीय जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने जिलाधिकारी से की थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महरौनी क्षेत्र के ग्राम पठाविजयपुरा में नकली खाद के छिड़काव से फसल खराब होने की शिकायत के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है। खाद का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।
ग्राम पठाविजयपुरा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया था कि नकली व अमानक खाद के कारण उनकी फसलें पूर्णत: नष्ट हो गई हैं। उन्होंने 14 जनवरी को प्रार्थना पत्र दिया था। सुनवाी न होने पर किसान दोबारा शिकायत लेकर पहुंचे। इस पर जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी है। इस पर एसडीएम स्तर के अधिकारी की देखरेख में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभाग की ओर से खाद का नमूना देकर जांच के लिए भेज दिया है। अब खाद का नमूना आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार से भी स्पष्टीकरण लेकर आगे की जांच की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बताया कि किसानों की शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खाद का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। किसानों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है और बताया कि सहायता न मिलने से उनके सामने गंभीर आर्थिक स्थिति पैदा हो सकती है। ज्ञापन पर बारेलाल, खलक सिंह यादव, हरीशंकर, पप्पू, हरिश्चंद्र, राघवेंद्र यादव, छन्नूलाल मानसिंह, धनीराम, दीपक आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें