फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता से डेंगू की बीमारी से बचा जा सकता : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आयोजित गोष्ठी में डेंगू से बचाव के उपाय चिकित्सकों ने बताए। सीएमओ डॉ. इंतियाज अहमद ने बताया कि 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस डेंगू रोग के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए मनाया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस साल राष्ट्रीय डेंगू दिवस की थीम में प्रमुखता से देखें, साफ करें, ढ़के, डेंगू को हराने के उपाय करें, के बारे में बताया। मलेरिया अधिकारी अनिल क्रिस्टोफर मैसी ने बताया कि राष्ट्रीय डेंगू दिवस को मनाने का महत्व आम लोगों को डेंगू रोग के लक्षण, बचाव आदि की संपूर्ण जानकारी प्रदान करना है। डॉ. सौरभ सक्सेना ने बताया कि डेंगू रोग एक वायरस जनित रोग है, यह मुख्य रूप से यह एडिज एजिप्टाई मादा मच्छर के काटने से फैलता है। किसी व्यक्ति को तेज बुखार, बदन दर्द, हड्डियों में दर्द, बदन में लाल चकत्ते, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना आदि लक्षण हो तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। इस दौरान नोडल अधिकारी डाॅ. रामनरेश सोनी, डाॅ. राजेश भारती, सहायक मलेरिया अधिकारी अजब सिंह यादव, मलेरिया निरीक्षक संदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें