फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी विधानसभा में बनेगा चुनावी मुद्दा

Tue, 03 Jan 2017 01:26 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
राजनी‌त‌ि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उप्र. कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश रिछारिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में नोटबंदी से फायदा होने की जगह लोगों का नुकसान हुआ है। मंदी का दौर का आने से नौकरियां खत्म हो रही हैं। जिससे निपटने के उपाय भी नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी को चुनाव का मुद्दा बनाने की बात कही है।
विज्ञापन



कांग्रेस नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा के आवास पर पूर्व मंत्री ने पत्रकार वार्ता में बताया आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के दौरान कालाधन, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नकली नोट बंद होने की बात कही थी। लेकिन पचास दिन गुजरने के बाद भी हालात जस के तस हैं। नोटबंदी से देश में मंदी का दौर आ गया है। तमिलनाडु में तिरुपुर, हरियाणा में फरीदाबाद, पंजाब में लुधियाना, गुजराज में सूरत में औद्योगिक केंद्रों का कारोबार ठप पड़ गया है। उन्होंने चुनाव में किसी दल से गठबंधन होने के सवाल पर अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने शीघ्र ही उम्मीदवार घोषित होने की बात कही। कांग्रेस नोटबंदी को चुनावी मुद्दा बनाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, हरीबाबू शर्मा, मु. जलील, संजीव चौरसिया, संतोष शर्मा, मु.जमील, धनीराम, संजीव चौरसिया, विजय तिवारी, मुकेश रजक, नदीम शबनम, समद खान, ऊदल पटेल, मोन्टी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें