फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकेज के कार्यों की सीबीआई जांच कराई जाए

Wed, 03 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार को कचहरी परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों ने ओलावृष्टि और सूखा से प्रभावित जिले को अकालग्रस्त घोषित कराए जाने, ओलावृृष्टि व अतिवृष्टि से हुए नुकसान का किसानों को फसल मुआवजा दिए जाने, अधिग्रहीत की गई जमीनों का उचित मुआवजा दिलाए जाने, किसानों के बच्चों का शिक्षण स्तर सुधारे जाने, पेयजल, सिंचाई सुविधा देने और पावर प्लांट में शिक्षित युवाओं को नौकरी दिलाए जाने संबंधी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया।

धरना के दौरान नारेबाजी की गई। किसानों ने मांग रखी कि बुंदेलखंड पैकेज द्वारा कराए जिले में विभिन्न कार्यों की सीबीआई जांच कराई जाए। ग्रामीण क्षेत्रों के प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए तैनात शिक्षक व शिक्षिकाओं का विद्यालय में आना नियमित किया जाए। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह पटेल, मर्दन सिंह यादव, धनीराम, शेरसिंह, राजपाल यादव, संतोष रिछारिया, अमित सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें