ललितपुर। मोहल्ला सरायपुरा सहित पनारी के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर ग्राम पनारी में रोड साइड अवैध रूप से दुकानों का निर्माण रोकने की मांग की है। इसमें कहा गया कि विवाद को रोकने के लिए स्थलीय जांच कराई जाए। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाए जा रहे आरोपों को नकारते हुए कहा कि किसी के इशारे पर वहां के काम पर रोक लगाई गई है, जबकि जिला पंचायत की भूमि है। मोहल्ला सरायपुरा निवासी विनय कुमार साहू ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि विपक्षी को आराजी के सम्मुख भाग पर निर्माण करने अथवा व्यवसायिक प्रतिष्ठान कायम करने या किसी भी प्रकार से अवरुद्ध करने व भूखंड के सम्मुख भाग से ललितपुर कैलगुवां मार्ग पर आवागमन करने से रोकने का कोई भी कानूनी अधिकार प्राप्त नहीं है। 25 अगस्त को सुबह दस बजे मजदूरों की मदद से उसके भूखंड के सम्मुख भाग पर विपक्षी एजेंसी ने सांठगांठ करके दुकानों का निर्माण र्का करने के उद्देश्य से भूतल पर गड्ढे की खुदाई करने लगे। इससे मना किया तो विपक्षी के ठेकेदार बलपूर्वक निर्माण कार्य जारी रखे हैं। उत्तरी ओर रोड साइड लेंड कंट्रोल एक्ट की भूमि पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान और निर्माण कार्य विवाद से बचने के लिए रोकना उचित होगा। शिकायती पत्र पर विनय साहू, महेश चंद, भान सिंह, घनश्याम सिंह के हस्ताक्षर बने हैं।
जिला पंचायत की भूमि की नपाई कराई गई है और वहां पर चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। जो लोग इसमें अड़ंगा डाल रहे हैं, वे स्वयं ही भूमि दबाए बैठे हैं।
जयश्री खटीक, अध्यक्ष, जिला पंचायत