फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिना परमिट व समय सारिणी के चल रही बसों को रोके जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में रोडवेज बसों व निजी बसों के संचालन में वाद विवाद की स्थिति थम नहीं रही है। मामले में जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने तीसरा ज्ञापन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ को सौंपा। उन्होंने बिना परमिट व समय सारिणी के चल रहीं बसों को रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि परिवहन निगम को जिले के विभिन्न ग्रामीण मार्गों पर संचालन बसों के संचालन के लिए 16 परमिट जारी किए गए हैं। परमिट में कोई समय सारिणी नहीं बनाई गई है। ऐसे में विभागीय अधिकारी परमिट के आधार पर निर्धारित रूट पर बसों का संचालन नहीं कर रहे हैं। निजी बसों के मार्गों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। कई बार चालक निजी बसों को ओवरटेक भी कर रहे हैं। इससे विवाद की स्थिति बन रही है। इससे निजी बस संचालकों को आर्थिक क्षति उठाना पड़ रही है। मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अवधेश कौशिक, जितेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार आदि अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें