फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विद्यालयों के पास से शराब की दुकान हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। मोहल्ला जुगपुरा में दो विद्यालयों के पास 50 मीटर की परिधि में खोली गई शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि जुगपुरा में देवगढ़ पर ब्रिज के आगे मेडिकल स्टोर के पास देसी शराब की दुकान खोली जा रही है। जबकि, आवंटित दुकान के 50 मीटर की परिधि में दो विद्यालय खुले हुए हैं। उक्त देसी शराब के निकट ही एक क्लीनिक और पास में ही सब्जियों व अन्य सामानों की दुकानें भी हैं। इसके साथ ही कुछ ही दूरी पर एक मंदिर भी है, जहां श्रद्धालुओं को उक्त शराब की दुकान के पास से ही निकलना पड़ेगा। ज्ञापन पर अमित राजा, संचित, नीलेश, मुकेश तिवारी, अनंतराम, राकेश कुमार, मनीषा राखी, राजकुमारी आदि के हस्ताक्षर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें