फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा परिवार भाव की पार्टी है, सभी कार्यकर्ताओं से लगाव है : अनूप गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने प्रतिभाग किया। प्रदेश महामंत्री/कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी ने कहा कि संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। इसके माध्यम से हम संगठन का सुदृढ़ीकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टी परिवारवाद की पार्टी हैं तो हमारी पार्टी परिवार भाव वाली पार्टी है, जिसमें हमारे हर कार्यकर्ता को एक-दूसरे से लगाव का भाव रहता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गति बहुत तेज है, इसलिए हमें इस पर भी नजर डालनी पड़ेगी कि इस तेज गति में हमारा कौन कार्यकर्ता पीछे छूट रहा है, हमें उसकी चिंता करके संगठन के विकास की गति में मुख्य धारा में लाना होगा। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि ये बैठक संगठन को लेकर बुलाई गई है। उन्होंने कहा हमारे प्रदेश महामंत्री डाटा प्रबंधन में कुशल है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र रावत, श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, प्रदीप चौबे, जगदीश सिंह लोधी, रमेश कुमार सिंह लोधी, हरीराम निरंजन, राजकुमार जैन, बब्बू राजा बुंदेला, महेश श्रीवास्तव, वंशीधर श्रीवास, देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें