पाली। रेलवे स्टेशन की दीवार पर भगवान नीलकंठेश्वर के चित्र पर मुख्य आरक्षी के लघुशंका करने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को स्थानीय लोगों ने एसडीएम निशांत तिवारी को ज्ञापन देकर आरोपी मुख्य आरक्षी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा कि आरोपी के इस कृत्य से उनलोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस अपराध के लिए आरोपी को नौकरी से बर्खास्त किया जाए। ज्ञापन पर रामकुमार चौरसिया पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, मुकेश कुमार लोधी, पुनीत चौरसिया, महेंद्र जैन, सभासद प्रियंक जैन, सभासद रानू दुबे, हरगोविंद कुशवाहा, मनोज जैन, देवेंद्र चौरसिया, पंकज चौरसिया आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद