उपजिलाधिकारी मड़ावरा को ज्ञापन देते ग्राम साढूमल के ग्रामवासी
- फोटो : LALITPUR
साढूमल/ललितपुर। मड़ावरा को नगर पंचायत बनाने की मांग जोर पकड़ते ही ग्राम साढूमल के लोगों ने इससे खुद को पृथक कर लिया है। उनका कहना है कि ग्राम साढूमल से मड़ावरा की दूरी अधिक है और आबादी भी काफी है, ऐसे में ग्राम साढूमल को नगर पंचायत मड़ावरा की कार्रवाई से बाहर रखा जाए। ग्रामवासियों ने नगर पंचायत मड़ावरा की कार्रवाई में शामिल नहीं करने की मांग को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम उप जिलाधिकारी मड़ावरा को सौंपा है।
उप जिलाधिकारी मड़ावरा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि ग्राम साढूमल से मड़ावरा की दूरी लगभग 6 किमी है एवं ग्राम साढूमल की आबादी कुल 6500 है, जिसमें लगभग 3500 पुरुष व 3000 महिलाएं हैं। ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से नगर पंचायत मड़ावरा की कार्रवाई में शामिल करने पर अपना विरोध दर्ज कराया है। ज्ञापन देते समय शिवा सिंह तोमर, पूर्व प्रधान ग्राम साढूमल अवधरानी, कुलभूषण वर्मा सदस्य ग्राम पंचायत, हरीराम, रतीराम सेन ग्राम पंचायत सदस्य, सुनीता देवी ग्राम पंचायत सदस्य, बालमुकुंद, लटकन, छोटेलाल, रामसहाय, राजाराम, नीरज, सन्तराम, कडोरेलाल, फरीदखान, जगत पटेल, रामसहाय सेन, भगवानदास सेन आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।