फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताटीला से बिजली जोड़ने की मांग

Fri, 15 Sep 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
electricity lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
तालबेहट। नगर और क्षेत्र की जनता कई दिनों से बिजली सप्लाई के गंभीर संकट का सामना कर रही है। विद्युत संकट के चलते जनता का सुख चैन सब कुछ छिन सा गया है। इस संबंध में नगर के विश्व हिंदू महासंघ सहित कई युवाओं ने उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन देकर नगर की विद्युत माताटीला से जोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बताते चले कि इस समय नगर की विद्युत व्यवस्था जनपद में सबसे खराब क्षेत्र में होगी। दिन तो दूर रात में कई बार घंटों घंटों विद्युत का न आना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। विद्युत संकट के चलते न तो लोग चैन से सो पा रहे है और न ही विद्युत संचालित उद्योग कर्मी ठीक तरीके से अपना काम कर पा रहे हैं। विद्युत समस्या से त्रस्त लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया। परंतु किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने नगर के कई युवाओं के साथ विद्युत सब स्टेशन पर जाकर उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन देकर नगर की विद्युत आपूर्ति जल विद्युत उत्पादन गृह माताटीला से करने की मांग रखी। इस मौके पर विक्रांत सिंह, मीनू बाल्मीक, नरेंद्र दीक्षित, हनी भारद्वाज, विवेक कुमार मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें