फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधिक धाराओं में दर्ज किया जाए हमलावरों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने जाते ब्राह्मण चेतना परिषद के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मृतक रघुनंदन वैद्य के परिजनों एवं पुलिस कर्मी पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को ब्राह्मण चेतना परिषद के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष रामनरेश दुबे ने कहा कि लगभग पांच माह पहले मोहल्ला चौका बाग निवासी रघुनंदन वैद्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से परिवार स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ला चौका बाग का निजी घर छोड़कर अपने रिश्तेदार के मकान में डेरा जमा लिया है। यहां भी वह असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। दो दिन पहले रात्रि में अराजक तत्वों ने मृतक रघुनंदन वैद्य के परिजनों एवं पुलिस कर्मी पर हमला बोल दिया था। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की गई थी। इस कारण मृतक के परिवार वालों को जान का खतरा मंडरा रहा है। पुलिस मृतक के हत्यारे को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। उन्होंने हत्यारे के खिलाफ कुर्की एवं इनाम घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शिवनारायण संज्ञा, हरीबाबू शर्मा, विशाल पटैरिया, संजीव हुंडैत, बाबूलाल तिवारी, मोंटी शुक्ला, सोनू शुक्ला, पुनीत देवलिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें