ललितपुर। ब्लाक बार के ग्राम डुलावन निवासी महिला मजदूर राजा बेटी तीन महीने से गेहूं की कटाई की मजदूरी नहीं मिलने के कारण अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मजदूरी दिलाने की मांग की है।
पीड़िता ने बताया है कि उसने 26 मार्च से चार अप्रैल तक गांव के एक व्यक्ति के यहां दो सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से गेहूं की फसल काटी थी। कुल मजदूरी 9200 रुपये हुई, लेकिन किसान ने अब तक मजदूरी नहीं दी है। उसे पैसे की जरूरत है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता ने श्रम प्रवर्तन कार्यालय में इसकी शिकायत की तो श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने किसान को नोटिस जारी कर दिया, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। पीड़िता ने मजूदरी दिलाने की मांग की है।