फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: न्यायमूर्ति से रखी शीघ्र न्यायालय संचालन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। तीन दिवसीय दौरे पर आए प्रयागराज के प्रशासनिक न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने रविवार को सिद्ध क्षेत्र पवागिरी मंदिर के दर्शन किए। तहसील के अधिवक्ताओं ने उनसे भेंट कर तालबेहट में स्वीकृत न्यायालयों को शीघ्र संचालित कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ने पहले दिन महरौनी और दूसरे दिन जिला मुख्यालय पर न्यायालय का निरीक्षण किया था। अंतिम दिन रविवार को वह पवागिरी गए, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए। इस दौरान तहसील बार के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की और तालबेहट की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए यहां दोनों न्यायालयों के संचालन की मांग रखी। इस मौके पर जिला जज चंद्रोदय कुमार, ग्राम न्यायालय के जज रणजीत वर्मा, तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी, सीओ कुलदीप कुमार सहित पवा जैन मंदिर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें