कैप्सन - डीएम को ज्ञापन देते पूर्व उप ब्लाक प्रमुख अनिल अड़जरिया
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। नगर पंचायत के विकास कार्यों की सूचना मांगने एवं शिकायत करने को लेकर उपजा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व उप ब्लाक प्रमुख अनिल अड़जरिया के नेतृत्व में कई लोगों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर शशिभूषण संज्ञा पर दर्ज मुकदमे को निरस्त कराने की मांग की है।
नगर निवासी शशिभूषण संज्ञा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पति सहित आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, मोहल्ला चौबयाना निवासी दीपू रजक ने शशि भूषण संज्ञा के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शशि भूषण संज्ञा के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर पूर्व उप ब्लाक प्रमुख अनिल अड़जरिया के नेतृत्व में कई लोगों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति पर आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को संरक्षण देने, डा. आंबेडकर पार्क की जमीन पर कब्जा करने के आरोप भी लगाए हैं। ज्ञापन देने वालों में अनिल कुमार अड़जरिया, ओमप्रकाश अहिरवार, शिवदीन पराग, गोरेलाल, मुन्ना लाल, संतोष कुमार, सीताराम आदि प्रमुख रहे।
कैप्सन - ज्ञापन देते समाज सेवी- फोटो : TALDEHATE