फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राम मंदिर दान प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितता एवं चोरी के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. दयाराम रजक ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। ऐसे पवित्र स्थल से जुड़े किसी भी प्रकार के कथित घोटाले या चोरी की खबरें देशभर के राम भक्तों की भावनाओं को आहत करने वाली हैं। कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किए जाने की जानकारी सामने आई है,। मांग किया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही चोरी गई धनराशि की वसूली भी हो। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राम नरेश दुबे, जसपाल सिंह, कुलदीप पाठक, राजपाल सिंह, संजय कुमार जैन, राम भरोसे, महेश चंद्र, मकरंद किलेदार, पुनीत कुमार, राकेश रजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें