फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सेवानिवृत्त शिक्षक सुसाइड केस में कार्रवाई की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक के आत्महत्या करने और सुसाइड नोट में तत्कालीन एसपी सहित गांव के पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराने के मामले में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसमें उन्होंने जनपद के विकास के मुद्दों के साथ साथ सेवानिवृत्त शिक्षक राजाराम गोस्वामी की आत्महत्या का प्रकरण संज्ञान में रखा और इस मामले में कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास में अपनी प्राथमिकता को बताया और सेवानिवृत्त शिक्षक के मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम चिकलौआ निवासी सेवानिवृत्त 78 वर्षीय शिक्षक राजाराम गोस्वामी ले 9 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले उन्होंने तीन सुसाइड नोट लिखे थे। जिसमें उन्होंने आत्महत्या का जिम्मेदार वर्ष 2002 में उनके साथ हुई घटना के दौरान पुलिस अधीक्षक रहे एलवी एंटोनी देव कुमार सहित गांव के गोकुल प्रसाद, कामता प्रसाद, देवेंद्र कुमार, गुलाब, छोटेलाल को जिम्मेदार ठहराया था। 10 जुलाई को थाना बार पुलिस ने तत्कालीन एसपी सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद अब तक पुलिस ने एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी और जांच पड़ताल करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें