ललितपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए सपा कार्यकर्ता लामबंद हो गए, उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
सपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक व्यक्ति ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, इससे समाजवादी आहत हैं। उन्होंने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पत्र पर स्नातक विधायक प्रतिनिधि विजय यादव, ज्योति लोधी, महेंद्र यादव, गिरधारी यादव, आधार सिंह, राजेश यादव, बलवीर सिंह, नरेंद्र सिंह राजपूत, चंद्रपाल, शत्रुघन यादव, गीता मिश्रा के हस्ताक्षर हैं।