फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों की सफाई मनरेगा से कराई जाए

विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देते आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर नहरों की सिल्ट सफाई के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने नहरों की सफाई मनरेगा से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि जिला अधिक पिछड़ा है, यहां अधिक बांध होने के बाद भी किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ता है। नहरों की सिल्ट व सफाई एवं मरम्मत के नाम पर किसान खेती के लिए पानी के इंतजार में बैठे हैं। देर होने के कारण जिम्मेदार चहेते ठेकेदारों से सफाई व मरम्मत का कार्य मशीनों से करा रहे हैं। इससे निर्धनों को मजदूरी नहीं मिल पा रही है, जबकि मुख्यमंत्री ने नहर की सफाई मनरेगा से कराए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की और नहरों की सफाई मनरेगा से कराने की मांग की है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी, सुंदर सिंह, प्रकाश सहरिया, केशवदास, शशिकांत लोधी, दीपक सिंह, रवि साहू, निहन, गेंदा, हरीबाई, भगवान सिंह, कुसुम, फूलन, अनुराग सिंह, श्यामबाई, बड़ी बहू, केशर, पुष्पा, सूरज, रामलाल, हल्कू बहू आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें