फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पाइपलाइन में लीकेज दुरुस्त कर घर-घर पहुंचाएं पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मंगलवार को लक्ष्मीपुरा का प्रात:कालीन भ्रमण किया। उन्होंने वहां सफाई, पेयजल व विद्युत आपूर्ति के विषय में लोगों से जानकारी ली। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया गया।
शासन व प्रशासन से मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं आम जनता पहुंच रहीं या नहीं, इसकी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी ने डीएम आप के द्वार अभियान प्रारंभ किया है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को निर्धारित यूनिफार्म, जूते, ग्लव्स, मास्क उपलब्ध कराते हुए नियमित सफाई कराने के लिए पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया। वार्ड में डोर टू डोर गीले एवं सूखे कचरे के कलेक्शन की प्रगति जानी। जिलाधिकारी ने लक्ष्मीपुरा में पाइपलाइन लीकेज एवं खराब हैंडपंपों को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्र में कुओं का चिह्नांकन एवं उनका सौंदर्यीकरण कर उपयोग में लाने, पानी के टैंकरों के चक्कर भी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में प्याऊ की संख्या बढ़ाने एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से राहगीरों के लिए जगह जगह पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। अन्ना गोवंशों को कैटल कैचर के माध्यम से गोशालाओं में संरक्षित कराने को कहा। इस दौरान उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राघवेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें