संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के लिए आल इंडिया कोटा की सीट पर पहला प्रवेश मंगलवार को दिल्ली निवासी आदर्श कुमार ने लिया। सदर विधायक राम रतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन व प्राचार्य ने छात्रों को बधाई दी।
काउंसलिंग के नोडल अधिकारी डॉ. वीडी पांडेय ने बताया कि प्रथम चक्र की प्रवेश प्रक्रिया 14 अगस्त 2024 से शुरू की गई थी। 14 अगस्त से आल इंडिया कोटा व 21 अगस्त से स्टेट कोटा की सीटों के लिए छात्र-छात्राओं का दस्तावेज सत्यापन राजकीय मेडिकल कॉलेजों में किया जा रहा था। मेडिकल कॉलेज ललितपुर की सीटों पर प्रवेश देने व काउंसलिंग के लिए चिकित्सा शिक्षकों व कर्मचारियों को हौसला ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. द्विजेंद्र नाथ ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करने के लिए नोडल अधिकारी डॉ. वीडी पांडेय, सह नोडल अधिकारी डॉ. श्रुति सिंह व सह नोडल अधिकारी डॉ. देशनिधि सिंह के साथ डा. प्रियंका गुबरेले, डा. मोहित जैन, डाॅ. अमीरुल हसन आमिर व लिपिकों और कर्मचारियों को लगाया गया है।