ललितपुर। दैलवारा बिरारी कॉड लाइन और ललितपुर बिरारी फ्लाईओवर योजना के तहत केंद्रीय बजट में 290 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। इससे रेलवे लाइन का कार्य पूर्ण होगा। दिल्ली से खुजराहो की दूरी तो कम होगी ही। साथ ही यात्रा में भी कम समय लगेगा। वर्तमान में दिल्ली से आने वाली ट्रेन को ललितपुर में रोककर इसका बदला जाता है। इससे 20-25 मिनट ट्रेन खड़ी रहती है।
ललितपुर-खजुराहो रेलवे लाइन पर कॉड लाइन पर ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है। इस रेलवे स्टेशन के बनने से जनपद को एक और रेलवे स्टेशन तो मिलेगा ही। साथ ही दिल्ली से खजुराहो को जाने वाली ट्रेनों का इंजन बिना बदले ही वह इस कॉड लाइन से ललितपुर टाउन स्टेशन पर रुककर सीधे टीकमगढ़ के रास्ते रवाना हो जाएगी। वहीं, फ्लाईओवर से भोपाल की ओर से टीकमगढ़ खुजराहो ट्रेन सीधे बिरारी पहुंच जाएगी। यह ट्रेन ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इन दोनों योजनाओं से यात्रा का समय कम होगा।
फ्लाईओवर के लिए इन गांवों की भूमि हुई अधिग्रहित
ग्राम का नाम - अर्जित भूमि का क्षेत्रफल
बिरारी - 3.760 हेक्टेयर
चंदेरा - 1.396 हेक्टेयर
रजवारा - 1.517 हेक्टेयर
सिवनी खुर्द - 4.355 हेक्टेयर
सिलगन - 5.439 हेक्टेयर
ललितपुर - 11.989 हेक्टेयर
योग - 28.456 हेक्टेयर
कॉड लाइन के लिए इन गांवों की ली गई भूमि
ग्राम का नाम - अर्जित भूमि का क्षेत्रफल
दैलवारा - 0.279 हेक्टेयर
हसनवारा - 0.810 हेक्टेयर
सिलगन - 4.053 हेक्टेयर
सिवनीखुर्द - 1.615 हेक्टेयर
रोड़ा - 4.324 हेक्टेयर
योग - 11.081 हेक्टेयर
केंद्र सरकार ने कॉड लाइन और फ्लाईओवर योजना में धनराशि का आवंटन कर दिया है। मार्च 2025 तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। -मनोज कुमार, पीआरओ, रेलवे।