फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मिली कमियां

Sun, 04 Dec 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
nirikchn, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक झांसी मंडल एके मिश्रा ने शुक्रवार को ललितपुर पहुंचकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान 132 रेल कर्षण उपकेंद्र समेत प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, कैंटीन, पैनल सिस्टम रूम, रिले रूम में कमियां देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक झांसी ने दोपहर करीब दो बजे स्पेशल ट्रेन से रेलवे स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया। वह सबसे पहले टीआरडी कॉलोनी के आगे स्थापित 132 केवी रेल कर्षण उपकेंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने रेल संचालन के लिए पक्की ट्रंचों में बिछाई गई केबलों की जांच की। उन्होंने ट्रंचों के पत्थर को अलग करवाया और केबलों में कमियों को दूर करवाया। उन्होंने कर्षण कार्यालय में महीनों से शोपीस बने रखे अग्निशमन यंत्र की जांच कराई। आउटसोर्सिंग से तैनात कर्मियों से खुद अपने सामने अग्निशमन यंत्रों को चलवाया। इसमें कई कर्मी अग्निशमन यंत्रों को नहीं चला सके। जानकारी लेने के दौरान बताया गया कि यह अग्निशमन यंत्र कई वर्षों से उपयोग में नहीं रहे हैं। हालांकि बाद में एक संविदा कर्मी में अग्निशमन यंत्र चला तो दिया, लेकिन जरूरत के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में फॉग नहीं निकला। 

डीआरएम ने अग्निशमन यंत्रों की समय पर फिलिंग कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कर्षण उपकेंद्र में मापन यंत्र से नापजोख कराई। टावर वैगन शेड का पुन: निर्माण कराए जाने के भी निर्देश दिए। फिर वह रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य गेट के पास पहुंचे, जहां ऑटो पार्किंग, बाइक स्टैंड व आरपीएफ कार्यालय के बाहर परिसर का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर एक पर विकलांग जनसुविधा शौचालय में नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रथम दर्जा प्रतीक्षालय के बोर्ड की सफाई कराने को कहा और वेटिंग रूम के शौचालय में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। यहां व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए। तत्पश्चात उपस्टेशन अधीक्षक कार्यालय में ट्रेन संचालन के लिए पैनल सिस्टम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यहां तैनात प्वाइंट्स मैन से पैनल सिस्टम पर स्टेशन कोट नंबर पूछा, जिस पर रेल कर्मी कोड को नहीं बता सका। इस पर उन्होंने अधिकारियों को पैनल सिस्टम पर नंबरों को स्पष्ट लिखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्टेशन अधीक्षक कार्यालय में कर्मियों के अटेंडेंट रजिस्टर पर कर्मियों के नियमित हस्ताक्षरों की जांच की। इसके बाद उन्होंने कैंटीन व वेटिंग हॉल में सफाई व्यवस्था भी परखी। इसके बाद वह स्पेशल ट्रेन से धौर्रा की ओर रवाना हो गए। इस दौरान सीनियर डीएन अजय सिंह, एईन रवि शर्मा, यातायात निरीक्षक बबीना एके सिंह, यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, स्टेशन अधीक्षक श्रेयांश चंद जैन, उपस्टेशन अधीक्षक इकबाल खान, मुख्य टिकट निरीक्षक एसके शुक्ला, सहायक टिकट निरीक्षक आरके मालवीय, लक्ष्मीनारायण तिवारी, राकेश तिवारी, आदि उपस्थित रहे। 

प्लेटफार्म पर साइकिल चलाते युवक को डीआरएम ने पकड़वाया
रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान एक लड़का प्लेटफार्म नंबर एक पर डीआरएम को साइकिल चलाते दिखाई दिया, जिस पर उन्होंने आरपीएफ से उस लड़के को पकड़वा दिया। इसके बाद प्रथम दर्जा प्रतीक्षालय में साधारण टिकट लेकर बैठे दो स्कूली बच्चों को आरपीएफ ने पकड़ लिया और थाने ले गए। 

नियमों की होती रही अनदेखी
रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को डीआरएम के निरीक्षण के दौरान भी नियमों की अनदेखी होती रही। एक ओर रेलवे स्टेशन पर डीआरएम के आने के चलते एनाउंसमेंट चल रहा था कि दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करें, वहीं दूसरी ओर करीब दो बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर मालवा एक्सप्रेस आ गई, जिस पर प्लेटफार्म नंबर एक से पटरियों पर कूद कर दर्जनों लोग मालवा एक्सप्रेस में सवार हुए। जबकि मेल लाइन पर मालगाड़ी भी खड़ी हुई थी, जिसके आगे से ही दर्जनों लोग निकल रहे थे, वहीं प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी कर्मी तैनात सुरक्षा के लिए तैनात भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें