फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भूमि की प्रकृति छुपाकर जनपद में हो रहे बैनामे, दर्ज हुए 508 वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भूमि की प्रकृति छुपाकर जमीन का बैनामा किया जा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में 508 वाद दर्ज हुए हैं। करीब आठ करोड़ से अधिक स्टांप ड्यूटी चोरी पाई गई है।
विज्ञापन

हालांकि 249 प्रकरणों का निस्तारण हो चुका है लेकिन अभी भी 259 वाद लंबित हैं। यह वाद जिला मजिस्ट्रेट, अपर जिला मजिस्ट्रेट और सहायक आयुक्त स्टांप के यहां पर लंबित हैं। जनपद में भूमि के सर्किल रेट के आधार पर कीमत छुपाते हुए बैनामे कराए जा रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक जांच और शिकायतों में यह मामले पकड़ में आ जाते हैं। वर्तमान में करीब 234 वाद पिछले वित्तीय वर्ष में दायर किए गए थे। इसके पहले के 274 वाद लंबित चल रहे हैं। इनमें करीब आठ करोड़ 33 लाख रुपये की स्टांप चोरी की गई थी।
वर्तमान में 259 वाद लंंबित चल रहे हैं। यह बाद जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में 159 वाद, अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में 66 वाद, सहायक आयुक्त के यहां पर 35 वाद लंबित हैं। शिकायतों की जांच के बाद तो वाद दर्ज किए ही जाते हैं लेकिन साल में बड़ी धनराशि के 80 बैनामों का स्वयं संज्ञान लेकर जांच की जाती है। पांच बैनामों की जांच जिलाधिकारी, 25 बैनामों की जांच अपर जिलाधिकारी और 50 बैनामों की जांच रजिस्ट्रार के माध्यम से की जाती है। दोषी पाए जाने पर वाद दर्जकर स्टांप ड्यूटी के अलावा जुर्माना भी वसूला जाता है।
विज्ञापन



वर्जन
जनपद में स्टांप चोरी के मामले जांच और शिकायत के आधार पर आते हैं। उनकी विधिवत जांच कराकर उन्हें दर्ज किया जाता है। इसके साथ ही स्टांप ड्यूटी जुर्माना के साथ वसूली जाती है। - मनोज श्रीवास्तव, सहायक निरीक्षक स्टांप ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें