फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: तीन बालकों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल; सीएम योगी ने जताया दुख

Fri, 07 Oct 2022 06:04 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम अगौरा में तीन बालकों की गांव के ही तालाब में डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम अगौरा में दो सगे भाइयों सहित तीन बच्चों की गांव के ही तालाब में डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बालकों के शवों को निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों में ग्राम अगौरा निवासी चंद्र प्रताप सिंह (8) और सूरत सिंह (10) वर्ष पुत्र ऊदल सिंह, अमित (10) वर्ष पुत्र अशोक बताए गए हैं।
विज्ञापन

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का तत्काल ही संज्ञान लेते हुए गहरा दुख जताया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर ललितपुर में तालाब में डूबने से हुई जनहानि पर दुख प्रकट किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने ललितपुर के इस प्रकरण में जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें