फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की मौत : मायके वालों ने ससुरालियों व पति ने चिकित्सक पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता की प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत के बाद मायके वालों ने परिजनों दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पति ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जच्चा-बच्चा की मौत का कारण बताया है। फिलहाल पुलिस से दोनों शव का पोस्ट मार्टम कराया है। इसके रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी के ग्राम भड़रऊ निवासी 26 वर्षीय विशाखा ने कस्बा के लुहरयाना निवासी मुकेश तिवारी से तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। 3 जून को परिजनों ने प्रसव के लिए महरौनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। विशाखा ने पुत्री को जन्म दिया। चेकअप के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद विशाखा की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया था। मृतका के पिता ओम प्रकाश तिवारी ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच शुरू होते ही मृतका के पति मुकेश तिवारी ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा दिया है। कहा कि उपचार ठीक ढ़ंग से न होने से जच्चा-बच्चा की मौत हुई। क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह ने बताया कि घटना की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। नवजात शिशु का भी पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें