फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर रखवाली को गए किसान की हालत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम दूधई में शनिवार की रात को खेत पर रखवाली को गए किसान की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पाली के ग्राम दूधई निवासी शंकर(30) पुत्र लाखन सिंह शनिवार की रात को करीब आठ बजे घर में खाना खाने के बाद खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए चला गया। इसके बाद अगले दिन सुबह उसके चचेरा भाई रजऊ राजा जब उसे चाय नाश्ता लेकर पहुंचा तो वह खेत पर बनी टपरिया में मृत पड़ा था। रजऊ राजा ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई रजऊ राजा ने थाना पाली में तहरीर देकर बताया कि उसके चचेरे भाई शंकर की ठंड लगने की वजह से मौत हुई है।
थानाध्यक्ष पाली ने बताया कि शंकर की शनिवार को तबियत खराब हुई थी और रात में उसकी हालत अधिक खराब होने की वजह से मौत हुई है। उसके पास तीन एकड़ जमीन है। जानकारी मिलने पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें