फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

विज्ञापन
ग्राम दिगवार में मौके पर जांच करते क्षेत्राधिकारी व फील्ड यूनिट टीम - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
फोटपेड़ पर लटकता मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन

डोंगरा खुर्द/ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम दिगवार में रविवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्याकर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।
ग्राम दिगवार निवासी करन (27) पुत्र कम्मोद अहिरवार दो दिनों से घर से लापता था। मृतक घर में अकेला था। उसकी खोजबीन करने वाला भी कोई और सदस्य नहीं था, जिससे खोजबीन नहीं की जा सकी। रविवार को सुबह गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत पर लगे आम के पेड़ से कपड़ा की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर करन का शव लटक रहा था। गांव वाले शौच क्रिया के लिए गए तो उन्होंने शव देखा व मृतक के परिजनों को सूचना दी। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां गौरा ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर पुलिस टीम ने खोजबीन की व ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। जानकारी के अनुसार मृतक करन का एक सप्ताह पहले गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इस पर नाराहट थाना पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। मामला जमीनी विवाद का था। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर परिस्थिति संदिग्ध
घटना की सूचना पर पहुंचे लोगों ने जाकर देखा कि मृतक के गले में बंधी रस्सी आम के पेड़ से बंधी थी, लेकिन शव नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके सिर व दाहिने हाथ से खून निकल रहा था। साथ ही सीने पर मल्हम लगी थी व पट्टी बंधी थी।
विज्ञापन

जीवकोपार्जन का इकलौता सहारा था
मृतक दो भाइयों में छोटा था, लेकिन एक वर्ष पहले उसके बड़े भाई ने आत्महत्या कर ली थी। तब से अपने परिवार का भरण पोषण खुद ही कराता था। घर में बड़े भाई के दो छोटे बच्चे व वृद्ध मां गौरा के अलावा कोई नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें