फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: बीज और कीटनाशक लेने के लिए घर से निकला था पुजारी, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, जानें क्या हुआ

Sun, 19 Feb 2023 08:37 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और देखा तो उसके पास से एक मोबाइल व कुछ धार्मिक पुस्तकें मिलीं। पुलिस ने मोबाइल पर मिले नंबरों से परिजनों को सूचना दी। मृतक के बेटे महेंद्र ने बताया कि उसके पिता शनिवार को कीटनाशक लेने जाने की कहकर घर से निकले थे, अब उन्होंने फांसी किस वजह से लगाई इसकी जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम गोराकछया निवासी लक्ष्मीनारायण चौबे (55) पुत्र रामदयाल चौबे शनिवार को कीटनाशक व बीज लेने के लिए जिला मुख्यालय जाने की कहकर घर से निकला था और रविवार को सुबह उसका शव गोविंद सागर बांध स्थित साईफन व गेटों के बीच जंगलों में पेड़ पर तौलिया से लटका मिला। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम गोराकछया निवासी लक्ष्मीनारायण चौबे गांव में ही स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पूजा करता था। बीते रोज शनिवार को सुबह वह जिला मुख्यालय में कीटनाशक दवा लेने की कहकर निकला था। शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे उसकी अपने बेटा महेंद्र से बात भी हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ जा रहा था। जिस पर परिजनों ने चिंता कर ललितपुर व आसपास रिश्तेदारों से फोन पर जानकारी जुटाई और खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। 

अगले दिन रविववार को सुबह गोविंद सागर बांध चौकी पुलिस को बांध के नीचे जंगलों में एक शव के पेड़ से लटके होने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और देखा तो बांध के साईफन एवं गेटों के बीच वन विभाग के जंगल में यूकेलिप्टस के पेड़ पर शव लटक रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और देखा तो उसके पास से एक मोबाइल व कुछ धार्मिक पुस्तकें मिलीं। पुलिस ने मोबाइल पर मिले नंबरों से परिजनों को सूचना दी। मृतक के बेटे महेंद्र ने बताया कि उसके पिता शनिवार को कीटनाशक लेने जाने की कहकर घर से निकले थे, अब उन्होंने फांसी किस वजह से लगाई इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें