फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तालाब में पड़ा मिला युवक का शव

Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने कहा- चक्कर आने से गिरा, डूबने से हो गई मौत
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम हरपुरा में हुई घटना, फसल काटने के बाद तालाब की बंधी पर बैठा था
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शुक्रवार की रात को एक युवक का शव तालाब में पड़ा मिला। परिजनों ने उड़द की फसल काटते समय चक्कर आने से खेत के पास स्थित तालाब में गिरने से मौत होना बताया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम हरपुरा निवासी हल्लू सहरिया (35) पुत्र सुम्मा सहरिया का शव शुक्रवार की रात को उसके खेत से सटे हुए तालाब के पानी में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि हल्लू शुक्रवार को मजदूरों के साथ उड़द की फसल की कटाई कर रहा था। शाम को मजदूर अपने घर चले गए थे, जबकि हल्लू अपने आठ वर्षीय पुत्र रामचंद्र के साथ खेत पर रुक गया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हल्लू खेत से सटे हुए तालाब की बंधी पर बैठा था। रात करीब 8 बजे बंधी पर बैठा हल्लू तालाब में गिर गया। यह देखकर रामचंद्र भागकर गांव पहुंचा और परिजनों सहित गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तालाब के पानी में पड़े हल्लू को बाहर निकाला और शरीर का परीक्षण किया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर वह मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक पुत्र है। पत्नी की मौत करीब एक वर्ष पूर्व हो चुकी है।
विज्ञापन


ग्राम हरपुरा में शुक्रवार की रात को तालाब में युवक का शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का सही पता चलेगा। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
-हरीशंकर चंद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें