फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: साड़ी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने कहा-शराब के नशे में की आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कमरे में पंखे पर साड़ी के फंदे से युवक का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने नशे में आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बड़ापुरा निवासी बद्रीप्रसाद वर्मा (46) पुत्र पुन्नूलाल शनिवार की सुबह घर के अंदर पंखे से साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि बद्रीप्रसाद शराब पीने का आदी था। शुक्रवार की रात को खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। शनिवार की सुबह जब बेटा अभय कोचिंग से घर लौटा तो देखा कि पिता सोकर नहीं उठे हैं। आवाज दी तो कोई उत्तर नहीं मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर अभय अन्य परिजनों के साथ पड़ोसी के मकान की सीढि़यों के रास्ते कमरे में पहुंचे और दरवाजा खोला। यहां कमरे में साड़ी के फंदे पर बद्रीप्रसाद का शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने शराब के नशे में आत्महत्या करने की बात कही। मृतक तीन भाई, एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसका एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें