संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नाती के साथ खेत पर पैदल जाते समय किसान को हाईवे पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
थाना नाराहट के ग्राम गौना निवासी जगोले (60) शुक्रवार देर शाम अपने नाती अभिषेक के साथ खेत पर जा रहा था। नाती अभिषेक साइकिल से जा रहा था, जबकि जगोले पैदल था। गांव से गुजरे हाईवे-44 पर मंडी गेट के सामने ट्रक ने जगोले को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।