फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रस्सी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई ने कहा- अज्ञात कारण से की आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सोमवार को मोहल्ला नेहरू नगर जुगपुरा निवासी विजय श्रीवास्तव (38) का शव घर के अंदर कमरे में छत के कुंदे पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। भाई ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया।
विज्ञापन

मृतक के भाई विनय श्रीवास्तव के मुताबिक वह लोग मूल निवासी थाना जाखलौन के ग्राम बम्हौरीकलां के हैं। करीब तीन साल से उसका भाई विजय श्रीवास्तव (38) शहर के मोहल्ला नेहरू नगर जुगपुरा में अपनी पत्नी रंजना के साथ निवास करता था। रंजना कुछ दिन पूर्व अपने मायके गई थी। जबकि विजय श्रीवास्तव घर पर था। रविवार की शाम करीब 6 बजे रंजना की फोन पर विजय से बातचीत हुई थी। इसके बाद रात को फोन लगाया तो उठा नहीं। सोमवार की सुबह रंजना ने पुन: फोन लगाया तो फिर रिसीव नहीं हुआ। इस पर रंजना ने मोहल्ले के लोगों को फोन कर विजय के बारे मेंं जानकारी की थी। मोहल्लेवालों ने बताया था कि विजय दो दिन से घर से बाहर नहीं आया है। इसके बाद रंजना ने शहर के अलग मोहल्ले में रहने वाले अन्य परिजनों को फोन कर विजय के फोन रिसीव न करने की बात कही। जिसके बाद परिजन जुगपुरा पहुंचे। यहां घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। काफी आवाज देने पर भी दरवाजे नहीं खुले तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर विजय छत के फंदे पर रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। भाई विनय श्रीवास्तव ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक दो भाई-तीन बहन में छोटा था और ग्राम बम्हौरीकलां में दुकान संचालित करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें