फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाड़े में पेड़ पर रस्सी से लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्रामीण का शव बृहस्पतिवार सुबह घर के पास स्थित बाड़े में नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा के मजरा श्यामपुरा निवासी अरबिंद सिंह ने बताया कि उसके चाचा ग्यासी लोधी (50) का करीब दो माह पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। पैर जख्मी होने से रॉड डाली गई थी। करीब एक माह पूर्व फसल कटाई करते समय चाचा के हार्वेस्टर में आग लग गई थी। दो माह में दो घटनाएं होने और आर्थिक रूप से कमजोर हो जाने पर वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। बुधवार रात उन्होंने परिजनों संग खाना खाया और अपने कमरे में सो गए थे। बृहस्पतिवार सुबह सोकर उठे और बाड़े में चले गए थे। कुछ समय बाद जब यहां से गांव के लोग गुजरे तो देखा कि नीम के पेड़ पर ग्यासी का शव फंदे से लटक रहा है। मृतक दो भाई- पांच बहन में छोटा था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। वह आठ एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें