फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दोस्त ने हड़पे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये हड़पने और मांगने पर धमकी देने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है।
मोहल्ला नदीपुरा प्रजापति धर्मशाला के पास के निवासी रोहित यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात अपने बचपन के दोस्त अनिकेत गिरि निवासी रामलीला मैदान के पास गोशाला अखाड़ा तालाबपुरा से हुई। अनिकेत ने उससे कहा कि वह अप्रेंटिस कराकर रेलवे डीजल लोको शेड में नौकरी लगवा देगा। 15 अक्तूबर 2019 को कागजात और 1500 रुपये ले लिए। 28 सितंबर 2020 को पांच हजार रुपये लिए, लेकिन वापस नहीं किए। आठ फरवरी 2021 को आईटीआई के लिए 10 हजार रुपये एडमिशन के लिए ले लिए। 20 अप्रैल 2021 को 10 हजार रुपये इलेक्ट्रिक ट्रेन की ट्रेनिंग के नाम पर लिए। इस प्रकार अलग-अलग तिथियों में आरोपी ने उससे 1,01,400 रुपये ले लिए। नौकरी के नाम पर आरोपी उसे टालता रहा। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो नहीं दिए। जब वह आरोपी के घर गया तो उसकी मां बबली गिरि, भाई अभिषेक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें