फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महुआ के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने कहा अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर महुआ के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर ग्रामीण का शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या कराना बताया है।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम ननौरा निवासी राजेंद्र (45) पुत्र भगुन सिंह 25 मार्च होली के दिन सुबह अपने खेत पर गया था। यहां से देर तक नहीं लौटा। इस पर परिजन उसकी खोजबीन करते हुए खेत पर पहुंचे। यहां खेत पर लगे महुआ के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर राजेंद्र का शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें