फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झरकौन में रात भर से लापता युवक का शव सुबह उसके ही खेत में पेड़ से लटका मिला। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झरकौन निवासी जंडैल सिंह (30) पुत्र धीरज सिंह यादव शनिवार की रात को करीब नौ बजे नशे में धुत्त होकर घर आया और अचानक से वह बिना बताए ही कहीं चला गया। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी गांव में खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन रविवार को सुबह जब ग्रामीण शौच को उसके खेत के पास से निकले तो जंडैल का शव खिन्नी के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई भान सिंह ने बताया कि उसका भाई जंडैल खेती करता था और शनिवार की रात को शराब के नशे में आया और फिर अचानक से गायब हो गया। मृतक के दो बेटे व दो बेटियां हैं। जबकि वह दो भाई व छह बहिनों में तीसरे नंबर का था। उसके नाम करीब 15 एकड़ खेती की जमीन थी। भान सिंह ने बताया कि जंडैल ने फांसी किन परिस्थितियों में लगाई, परिजनों को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें