ललितपुर। थाना बार के अंतर्गत ग्राम देवरान में एक ग्रामीण का शव उसके ही खेत पर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम देवरान निवासी हीरालाल (46) पुत्र पन्नालाल बुधवार की रात को वह घर पहुंचा और सो गया। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव खेत पर आम के पेड़ पर दुपट्टा से लटकता मिला। वहां से निकले ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है। घटना का कारण अज्ञात है। पुलिस जानकारी कर रही है।