फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टीकमगढ़ के ग्रामीण का था उदयपुरा स्टेशन पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। टीकमगढ़-ललितपुर रेलमार्ग स्थित उदयपुरा रेलवे स्टेशन पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ के रामनगर बुजुर्ग का था। उसकी शिनाख्त पत्नी ने की और हत्या का कारण अज्ञात बताया। जीआरपी हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम उदयपुरा रेलवे स्टेशन पर 15 अक्तूबर की रात यात्री शेड के नीचे सीमेंट की बेंच पर करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का रक्तरंजित शव पड़ा मिला था। उसके सिर पर पत्थर से हमला करके हत्या की गई थी। आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर शिनाख्त का प्रयास किया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। सीओ रेलवे नईम खान मंसूरी सहित थाना जीआरपी प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार पहुंचे थे। शव की शिनाख्त और हत्याकांड का खुलासा करने के लिए जीआरपी की चार टीमें लगाई गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो वायरल की थी। समीपवर्ती मध्य प्रदेश पुलिस से भी संपर्क किया था। मृतक की शिनाख्त मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम रामनगर बुजुर्ग निवासी अर्जुन रैकवार (45) के रूप में उसकी पत्नी रेखा ने की। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें