फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग से दुष्कर्म का मामला : दो दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दस वर्षीय दिव्यांग बालिका से घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी दो दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस संदेह के आधार पर लोगों से पूछताछ कर रही है। सर्विलांस से तकनीकी मदद ली जा रही है।
थाना जखौरा अंतर्गत एक गांव में 20 अक्तूबर को दस वर्षीय दिव्यांग बालिका से युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। शाम को जब मजदूरी करके माता-पिता घर लौटे तो दिव्यांग घर में लहूलुहान पड़ी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी ने इस घटना का खुलासा करने के लिए सात टीमें गठित की थी। लेकिन, घटना को हुए दो दिन का समय हो चुका और पुलिस के हाथ खाली हैं। पीड़ित दिव्यांग का इलाज झांसी में चल रहा है और स्वास्थ्य बेहतर बताया गया है। दुष्कर्म की इस घटना से गांव के लोग भी सकते में हैं और वे अपने स्तर पर आरोपी की पहचान करने में जुटे हैं। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक टीमों की मॉनीटरिंग करते हुए लगातार अपडेट ले रहे हैं।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें