फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
कैप्सन -1- मृतक का फाइल फोटो 2- रेलवे टैक पर मौजद भीड़ - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
बिजरौठा/तालबेहट। झांसी-ललितपुर रेल मार्ग पर टपरियन गेट के पास एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के बाद मौके पर गई कोतवाली पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिजरौठा के मजरा खदरी निवासी जगन कुशवाहा के बड़े पुत्र नंदलाल (20) का शव शुक्रवार को ट्रैक के पास पड़ा मिला। सुबह जब रेलवे गैंगमेन ने उसको देखा तो तत्काल उसकी सूचना रेलवे अधिकारियों और कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा मौके पर गए।
मृतक ने किस कारण एक कदम उठाया है। इसके बारे में परिजन कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। जगन कुशवाहा के दो पुत्र हैं। इस घटना से पूरे परिवार का हाल काफी बुरा है। जगन की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई गई है। मृतक की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें