ललितपुर। अगस्त माह में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले आंकड़ों से तीन गुनी से अधिक मौत हुईं हैं, जबकि ढाई गुना संक्रमण फैला है। इससे जनपद में कोरोना की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना कितना घातक है। इसके बाद भी लोग बेपरवाह बने हुए हैं।
जनपद में कोरोना लगातार घातक होता जा रहा है। मई माह में तीन तीन सप्ताह में तीन कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए। इसमें पहले संक्रमित व्यक्ति की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट मौत के बाद आई थी। जून माह में सात व्यक्तियों में कोराना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जुलाई माह में संक्रमण में 339 कोरोना संक्रमित मिले और संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 48 गुना हो गया। वहीं, मौत का आंकड़ा भी बढ़ गया।
लेकिन, अगस्त माह में कोरोना का कहर जमकर बरसा। बीते महीनों की अपेक्षा अधिक प्रभावी नजर आया। जहां संक्रमितों का आंकड़ा 339 से बढ़कर 812 हो गया। इस माह में 2.4 गुना अधिक बढ़ गया है, तो वहीं अब तक के कोरोना काल मौत का आंकड़ा भी बढ़कर तीन गुना पहुंच गया। है। अगस्त माह के महज 28 दिनों में 11 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी हैं। इससे इस माह में कोरोना काल का सबसे प्रभावी माह माना गया है। पूरे माह में औसतन प्रतिदिन 29 मरीज मिले हैं। इस माह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि समेत कई अधिकारी कर्मचारी चपेट में आए। इसके बावजूद भी लोग कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बेपरवाह नजर आ रहे हैं। जहां बाजारों व सार्वजनिक स्थानों के भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी लोग बिना मॉस्क के घूम रहे हैं। यहां पर सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। कई वाहन चालक भी सड़कों पर बिना मॉस्क लगाए फर्राटे भर रहे हैं।
यह रहे आंकड़े
माह संक्रमित मौत
मई 03 01
जून 04 01
जुलाई 332 02
अगस्त 812 11
कुल 1151 15
असफल साबित हो रहे नियंत्रण के प्रयास
कोरोना संक्रमण नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक संक्रमण थम नहीं सका है। लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, मौत का आंकड़ा भी नहीं थम रहा है।
अगस्त माह में कोरोना संक्रमण अधिक फैला है। संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल लिए जा रहे हैं। जिससे संक्रमण को रोका जा सके।
- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी