फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमरनाथ मंदिर की दानपेटिका तोड़कर चोरी

विज्ञापन
झूमरनाथ मंदिर के दानपत्र का टूटा ताला - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बार। थाना बार के अंतर्गत झूमरनाथ धाम मंदिर में घुसे अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला और दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखा दान का पैसा उड़ा ले गए।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के अमरनाथ के नाम से विख्यात मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर पाठक ने बताया कि हर दिन की भांति वह शाम की आरती और प्रसाद के बाद मंदिर का ताला लगाकर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब मंदिर पर आए, तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। दान पेटी टूटी पड़ी है। सूचना ग्रामीणों को दी गई तो ग्रामवासियों ने मंदिर के पुजारी के साथ पुलिस चौकी पारौन में चोरी की सूचना का प्रार्थना पत्र पुलिस को सौंपा। लॉकडाउन के कारण सभी मंदिरों को शासन ने बंद करा दिया है और मंदिर में दर्शनार्थियों का आना बंद है। इससे मंदिर के पुजारियों के सामने पेट भरने के लाले पड़े हैं। मंदिर की दानपेटी जो कि वर्ष में एक बार सावन के महीने में खोली जाती है, उसे चोर तोड़कर चोरी कर ले गए। इससे पुजारी एवं आसपास के ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जिले के प्रसिद्ध मंदिर की चोरी का तत्काल खुलासा किया जाए और बदमाशों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें